सुपर कंप्यूटर
क्या है– अत्यधिक तीव्र प्रोसेसिंग शक्ति और विशाल भंडारण क्षमता वाले कंप्यूटर हैं।
विशेषता
- इसमें मल्टी प्रोसेसिंग और समांतर प्रोसेसिंग का उपयोग होता है।
- समांतर प्रोसेसिंग में, किसी कार्य को अलग-अलग टुकड़ों में तोड़, अलग-अलग प्रोसेसर द्वारा संपन्न कराते हैं।
- मल्टीयूजर– अर्थात, इस पर अनेक उपयोगकर्ता एक साथ काम कर सकते हैं।
- प्रोसेसिंग स्पीड की गणना, FLOPS(Floating Point Operations per Second) में की जाती है।
- फ्लोटिंग प्वाइंट से आशय, कंप्यूटर द्वारा संपन्न किए गए किसी भी कार्य से है, जिसमें भिन्न संख्याएं भी शामिल हों।
- वर्तमान सुपर कंप्यूटर की गति ‘Exa Flops’ में मापी जाती है।
https://t.me/swayammpofficial001
विश्व में सुपर कंप्यूटर
प्रथम सुपर कंप्यूटर
- Cray, (“क्रे रिसर्च कंपनी”(USA)द्वारा)1976 में।
- सुपर कंप्यूटर के जनक– Seymour Cray।
वर्तमान के प्रमुख सुपर कंप्यूटर
- Frontier(USA) – 2023 तक, विश्व का सबसे तीव्र सुपर कंप्यूटर।
- Fugaku(Japan)– 2022 तक, विश्व का सबसे तीव्र सुपर कंप्यूटर।
- Summit(USA) – जून 2020 तक, सबसे तीव्र सुपर कंप्यूटर था।
- Sunway Tihu Light(China)– विश्व का तीसरा सबसे तीव्र सुपर कंप्यूटर है।
भारत में सुपर कंप्यूटर
शुरुआत– 1980 के दशक में,
प्रथम– परम 8000, इसे 1991 में ‘विजय भास्कर’(भारतीय सुपर कंप्यूटर के जनक) के नेतृत्व में C-DAC द्वारा विकसित किया गया।
वर्तमान में सबसे तीव्र– ‘परम सिद्धि’, यह विश्व के शीर्ष 500 सुपर कंप्यूटरों में 63वां स्थान रखता है।
प्रमुख सुपर कंप्यूटर श्रृंखलाएं
- परम श्रृंखला– पुणे स्थित, C-DAC(Center For Development off Advanced Computing)
- अनुपम श्रृंखला– मुंबई स्थित, BARC(Bhabha Atomic Research Centre)
- पेस श्रृंखला– हैदराबाद स्थित, ANURAG (Advanced Numerical Research and Analysis Group) संस्थान द्वारा DRDO के लिए।
राष्ट्रीय सुपर कम्प्यूटर मिशन
आरम्भ :- मार्च, 2015 में ।
उद्देश्य :- एक विशाल सुपर कम्प्यूटिंग ग्रिड स्थापित कर, राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों को सशक्त बनाना।
क्रियान्वयन :- विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग + इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय + सी-डैक + भारतीय विज्ञान संस्थान ।
महत्वपूर्ण
- इस सुपर कम्प्यूटिंग ग्रिड को राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क (NKN) से जोड़ा जायेगा ।
- प्रथम चरण में,
-
- IIT BHU में परम शिवाय,
- IIT-खड़गपुर में परम शक्ति,
- IISER- पुणे में परम ब्रह्म को स्थापित किया गया।