सोशल-मीडिया क्या है?
- मीडिया :- संचार का माध्यम
- सामाजिक संजाल स्थल :-सोशल-मीडिया एक ऑनलाइन मंच है जो उपयोगकर्ता को अपने विचारों को साझा करने, पहचान के लोगों या अजनबियों से बात करने में किया जाता है।
- उदाहरण :- फेसबुक, ट्विटर आदि।
- शब्द – सोशल नेटवर्क – जेएस बार्नेस (1950) ने दिया। सोशल मीडिया – Darrell Berry ने दिया।
- एक अनुमान के अनुसार, दिसंबर 2020 तक भारत में लगभग 639 मिलियन सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ता होंगे।
- वर्ष 2019 में भारत में कुल डेटा (4G डेटा उपभोग के साथ) ट्रैफिक में 47% की वृद्धि हुई है। देश भर में खपत होने वाले कुल डेटा ट्रैफिक में 4G की भागीदारी 96% है जबकि 3G डेटा ट्रैफिक में 30% की उच्चतम गिरावट दर्ज की गई।
https://t.me/swayammpofficial001
सोशल-मीडिया का इतिहास
- 1997 :- World की पहली social networking साइट, सिक्स डिग्रीज का जन्म हुआ।
- 1997 :- AOL इंस्टेंट मैसेंजर लांच किया गया।
- 1998 :- Open Diary ने पहला सोशल blogging नेटवर्क लांच किया।
- 1998 :- Paypal ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम चालू हुआ
- 1999 :- याहू ने याहू इंस्टेंट लांच किया।
- 1999 :- MSN मैसेंजर को लांच किया गया, जिसमें सिर्फ मैसेज ही नहीं वीडियो और वॉइस कॉल की भी सुविधा थी।
- 2001 :- Windows messenger को रिलीज किया गया।
- मार्च 2002 :- Social networking और gaming साइट फ्रेंडस्टर लांच की गई।
- मई 2002 :- LinkedIn को लांच किया गया, जो एक बिजनेस ओरिएंटेड social networking वेबसाइट है।
- अगस्त 2003 :- माइस्पेस की स्थापना हुई और सोशल नेटवर्क की शक्ति धीरे धीरे world के सामने आने लगी।
- 2003 :- स्काइप को लांच किया गया। यह एक बहुत लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेज और वीडियो कॉलिंग एप्लीकेशन है।
- फरवरी 2004 :- फेसबुक लाइव हो गया।
- फरवरी 2004 :- Photo sharing साइट फ्लिकर लांच की गयी।
- 2004 :- Social networking वेबसाइट ऑरकुट की शुरुआत हुई जो गूगल की ही सिस्टर कंपनी थी। 2014 में बंद।
- 2005 :- BEBO (American) नाम की एक Social networking वेबसाइट लांच की गई।
- 2005 :- QZONE लांच हुई जो कि एक Chines social networking वेबसाइट लांच की गई।
- जून 2005 :- World की सबसे बड़ी वेबसाइट रेडिट को लांच किया गया, जो कि एक अमेरिकी सामाजिक समाचार एकत्रीकरण और डिस्कशन के लिए बनाई गई सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट है।
- 2005 :- Yahoo ने Flicker को एक्वायर किया।
- 14 फरवरी 2005 :- YOUTUBE का जन्म हुआ।
- Oct 2006 :- YouTube को Google द्वारा $1।65 बिलियन में अधिग्रहित किया गया।
- 21 मार्च 2006 :- ट्विटर को लांच किया गया जो कि, एक माइक्रो message sharing or micro blogging साईट है।
- 2006 :- VK(VKontakte) एक अत्यंत लोकप्रिय रुसी समाजिक नेटवर्किंग सेवा।
- 2007 :- Tumbler लांच की गई, जो कि माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया नेटवर्क है।
- Oct 2008 :- Spotify लाइव हो गया।
- 2010 :- Pinterest लाइव हो गया जो एक फोटो शेयरिंग वेबसाइट है।
- 2010 :- Path नाम की एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म का जन्म हुआ जो मैसेज और फ़ोटो शेयरिंग साईट है।
- Oct 2010 :- इंस्टाग्राम लांच हुआ।
- जुलाई 2011 :- Snapchat लांच हुआ।
- 28 जून 2011 :- गूगल ने अपनी पहली सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट, गूगल + के नाम से लांच की।
- 2011 :- ट्विटच जो कि एक live streaming साईट है।
- 2011 :- Zoom Video Communications लांच हुआ
- अप्रैल 2012 :- फेसबुक ने इंस्टाग्राम को $ 1 बिलियन में अधिग्रहित कर लिया।
- 2012 :- Tinder लांच की गई कि एक डेटिंग ओरिएंटेड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।
- 2012 :- Vine को लांच किया गया जो कि एक video sharing और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।
- अप्रैल 2014 :- Musically एक लिपसिंग एप है जिसे लांच किया गया।
- 2014 :- अमेजन ने ट्वीटच एप्प का अधिग्रहण किया
- 2014 :- गूगल ने ORKUT को बंद किया गया।
- 2016 :- याहू ने WINDOWS, मैक, लिनक्स और सोलारिस ग्राहकों के लिए अपनी सेवाएं बंद कर दी।
- 2016 :- बाइट डांस नाम की चीनी कंपनी ने टिक टोक नाम का एक शॉर्ट वीडियो शेयरिंग एप लांच किया।
- 2018 :- जुलाई 17 को याहू मैसेंजर को बन्द किया गया।
- 2018 :- Musically को भी बंद करना पड़ा जिससे कि सारे users tiktok की तरफ माइग्रेट हो गए।
- 2018 :- चीन से भारत के रिश्ते खराब हुए जिसका नतीजा यह हुआ कि चीन के सभी एप जैसे tiktok आदि भारत में बंद हो गये।
- 4 नवंबर 2019 :- मयंक बिदवातक व अप्रमेय राधाकृष्ण ने प्रथम भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग साइट KOO लांच की।
- 2020 :- Chingari नाम की भारतीय एप ने टिकटोक की जगह ली जिसे भिलाई के सुमित घोष ने लांच किया।
रोबोटिक्स क्या है? विकास, घटक, वर्गीकरण, अनुप्रयोग, भारत में रोबोटिक्स
सोशल मीडिया के प्रकार
1) Social Networking Sites
- ऐसी सेवाएं जो आपको समान हितों और पृष्ठभूमि के अन्य लोगों से जुड़ने की अनुमति देती हैं।
- जैसे – फेसबुक और लिंक्डिन
2) Bookmarking Sites
- ऐसी सेवाएं जो आपको इंटरनेट पर विभिन्न वेबसाइटों के लिंक को प्रबंधित करने की अनुमति देती हैं।
3) Social News
- ऐसी सेवाएं जो लोगों को विभिन्न समाचार वस्तुओं या बाहरी लेखों के लिंक पोस्ट करने की अनुमति देती हैं और फिर अपने उपयोगकर्ताओं को “वोट” देने की अनुमति देती हैं।
4) Media Sharing
- ऐसी सेवाएँ जो आपको विभिन्न मीडिया जैसे चित्र और वीडियो अपलोड और साझा करने की अनुमति देती हैं।
5) Microblogging
- ऐसी सेवाएँ जो छोटे Blog पर ध्यान केंद्रित करती हैं।
- सबसे लोकप्रिय ट्विटर है।
6) Blog Comments and Forums
- ऑनलाइन फ़ोरम सदस्यों को संदेश पोस्ट करके वार्तालाप आयोजित करने की अनुमति देते हैं।
- RSS Feeds जैसे कई लोकप्रिय ब्लॉग और फ़ोरम हैं।
विश्व की प्रमुख सोशल नेटवर्किंग साइट
सोशल मीडिया के लाभ
- सोशल मीडिया दुनिया भर के लोगों से जुड़ने का एक महत्त्वपूर्ण साधन है।
- सोशल मीडिया उन लोगों की आवाज़ बन सकता है जो समाज की मुख्य धारा से अलग हैं।
- व्यवसायियों के लिये व्यवसाय के एक अच्छे साधन के रूप में कार्य कर रहा है।
- सोशल मीडिया के साथ ही कई प्रकार के रोज़गार भी पैदा हुए हैं।
- वर्तमान में आम नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने के लिये।
- कई शोधों में सामने आया है कि दुनिया भर में अधिकांश लोग रोज़मर्रा की सूचनाएँ सोशल मीडिया के माध्यम से ही प्राप्त करते हैं।
सोशल मीडिया की हानियाँ
- सोशल मीडिया का आवश्यकता से अधिक प्रयोग किया जाए तो वह हमारे मस्तिष्क को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है और हमे डिप्रेशन की ओर ले जा सकता है
- सोशल मीडिया साइबर बुलिंग को बढ़ावा देता है।
- यह फेक न्यूज़ और हेट स्पीच फैलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- सोशल मीडिया पर गोपनीयता की कमी होती है।
- साइबर अपराधों जैसे – हैकिंग और फिशिंग आदि का खतरा भी बढ़ जाता है।
सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021
- इन नियमों को सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, 2000 की धारा 87 (2) के तहत तथा पूर्व सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती संस्थानों के लिये दिशा-निर्देश) नियम 2011 के स्थान पर लाया गया है।
- उपयोगकर्ताओं की संख्या के आधार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मध्यस्थों को दो समूहों में विभाजित किया गया है:
- सोशल मीडिया मध्यस्थ ।
- महत्त्वपूर्ण सोशल मीडिया मध्यस्थ ।
- शिकायत अधिकारी भेजी जाने वाली शिकायत को 24 घंटे के भीतर प्राप्त करेगा तथा प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर इसका समाधान करना होगा।
- मध्यस्थों को कंटेंट की शिकायत मिलने के 24 घंटों के भीतर उसे हटाना होगा।
- एक मासिक अनुपालन रिपोर्ट तैयार करनी होगी।